Search

 
 
 

गिरिडीह : लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं इस्तेमाल करने की अपील

 
Giridih : तिसरी प्रखंड मुख्यालय में 22 सितंबर को स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक में लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई. शादी विवाह के अवसर पर पत्तल का इस्तेमाल करने की बात कही गई. बैठक में तिसरी प्रखंड के बीडीओ संतोष प्रजापति, डॉ. महेश्वरम, सीओ असीम बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि राजेश राम मौजूद थे. बैठक में मुखिया व जलसहिया को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर बोर्ड लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. मुखिया अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के जमामो मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में चयन किया गया है. वहां साफ-सफाई, शौचालय, डस्टबिन, क्लीनर की व्यवस्था की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=426084&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : माले ने समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही