Search

 
 
 

गिरिडीह : बाल विवाह के ख़िलाफ लोगों से मुखर होने की अपील

 
Giridih : डुमरी प्रखंड के बूढ़ीसराय गांव में शुक्रवार 26 मई को वनवासी विकास आश्रम की ओर से बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई. इस बाल विवाह, यौन शोषण व मानव तस्करी को सभ्य समाज के लिए एक धब्बा बताते हुए लोगों से जागरूक होकर इसका विरोध करने की अपील की गई. रैली में शामिल सरना समिति के अध्यक्ष बिरजू मुर्मू ने कहा कि हर एक व्यक्ति को समाज में व्याप्त बुराइयों का विरोध करना चाहिए. बाल विवाह समाज को खोखला कर रहा है. मौके पर सूर्यदेव बेसरा, अशोक मुर्मू, अजीत मुर्मू, सरिता सोरेन, सुषमा कुमारी, वनवासी विकास आश्रम के सदस्य केदार महतो, रामचंद्र बेसरा, रीना मुर्मू, ललिता देवी, दुलारी कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-hanumant-temple-pran-pratishtha-mahayagya-begins-with-grand-kalash-yatra/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही