Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अर्जुन बैठा

 
Gandey (Giridih) : भीम आर्मी की गिरिडीह जिला कमेटी की बैठक रविवार को गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड स्थित निजी आवास में हुई. बैठक में समाजसेवी अर्जुन बैठा ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. भीम आर्मी के जिला प्रवक्ता कार्तिक बोध ने कहा कि अर्जुन बैठा गांडेय विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे. वह 28 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. अर्जुन बैठा ने कहा कि दलित शुरू से ही उपेक्षित रहे हैं. यदि जनता का आशीर्वाउ मिला, तो वह दबे-कुचले लोगों की आवाज विधानसभा तक पहुंचाएंगे. कहा कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं. चुनाव में उनका समर्थन जरूर मिलेगा. मौके पर हकीम दास, प्रमिला देवी, मनोज रविदास, राज दास, बबलू तुरी, लालू दास, प्रभु दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-took-a-jibe-at-irfan-and-said-he-played-the-flute-in-front-of-the-buffalo-and-the-buffalo-stood-still-and-said/">बाबूलाल

का इरफान पर तंज, कहा.. भैंस के आगे बीन बजाये, भैंस खड़ी पगुराय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही