Search

 
 
 

गिरिडीह : डीसी के निर्देश की सदर अस्पताल में उड़ाई जा रही धज्जियां

 
Giridih : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश की सदर अस्पताल में धज्जियां उड़ाई जा रही है. डीसी ने इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज से पूर्व ओपीडी में करोना जांच के निर्देश दिए थे. निर्देश दिए करीब एक माह गुजर चुका है. सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है. जुलाई में कोरोना के मामले बढ़ते देख डीसी ने निर्देश दिया था. डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने ओपीडी में सेवा दे रहे चिकित्सकों को आदेश दिया कि बीमार व्यक्ति की इलाज से पूर्व कोरोना जांच एंटीजन किट से करें. सिविल सर्जन के आदेश का चिकित्सकों पर कोई असर नहीं पड़ा. ओपीडी में मरीज आते हैं और इलाज कराकर चले जाते हैं. कोरोना जांच किसी की नहीं होती. ओपीडी में सेवा दे रहे चिकित्सकों ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि सीएस का आदेश स्वागत योग्य है. इलाज से पूर्व जांच की व्यवस्था कौन करे? व्यवस्था तो सीएस को ही करनी है. जांच की व्यवस्था हो. हमलोग जांच करेंगे. वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि चिकित्सकों ने मुझे अलग से जांच व्यवस्था करने को अब तक नहीं कहा है. 27 अगस्त को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी. किसी ने मास्क का उपयोग नहीं किया था. सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=400396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कार्डधारियों ने पीडीएस डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही