Search

 
 
 

गिरिडीह : हवलदार का शव घर पहुंचते ही फफक कर रो पड़ी बूढ़ी मां

 
Gandey (Giridih) : हवलदार चौहान हेंब्रम का शव मंगलवार को सुबह उनके पैतृक गांव ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ गांव पहुंचा. शव देख 70 वर्षीय बूढ़ी मां फफक कर रो पड़ी. वह बार-बार बेटे के शव से लिपट जा रही थी. उन्य परिजनों की आखो से भी आंसू नहीं रुक रहे थे. पूरे गांव में मातम छा गया. बाद में आदिवासी परंपरा के अनुसार शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया. ज्ञात हो कि 50 वर्षीय हवलदार चौहान हेम्ब्रम की सोमवार की सुबह हजारीबाग अस्पताल में कैदी शाहिद अंसारी ने हत्या कर दी थी. शाहिद अंसादी अस्पतला के कैदी वार्ड में इलाजरत था. वहां हवलदार चौहान हेम्ब्रम सुरक्षा में तैनात था. तभी कैदी ने मौका पाकर हवलदार की हत्या कर फरार हो गया था. शव के साथ ताराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार पंडित दलबल के साथ पहुंचे थे. मौके पर पूर्व जिप सदस्य हीरालाल मुर्मू, गोपीन मुर्मू, वार्ड सदस्य बबलू मरांडी, रामजीत मुर्मू, रामजी सोरेन, रविलाल सोरेन, शिव सोरेन, चांद सोरेन, विशाल सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद. यह भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-jssc-cgl-exam-on-21st-and-22nd-september-notice-issued/">BIG

NEWS: JSSC सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, नोटिस जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही