Search

 
 
 

गिरिडीह : देवघर में तैनात एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

 
Giridih : जिले के गावां थाना क्षेत्र निवासी एक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत 26 जून को हो गई. मृतक का नाम दरोगी सिंह है. वर्तमान में वे देवघर में पोस्टेड थे और ट्रेनिंग कर रहे थे. वर्ष 2016-17 में उनकी तैनाती गिरिडीह थाना में भी हुई थी. 26 जून की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया. देवघर से रांची जाने के क्रम में गिरिडीह-बेंगाबाद टोल टैक्स के समीप उनकी तबीयत और ज़्यादा बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर पाकर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान सदर अस्पताल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया. उनके निधन से पुलिस महकमा में शोक की लहर है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647966&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने लोकल सेल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही