Search

गिरिडीह : ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, सिपाही समेत हुए सस्पेंड

Giridih : मछली लदे एक ट्रक ड्राइवर से डुमरी थाना प्रभारी गोपाल महतो को 10 हजार रुपए रिश्वत मांगना महंगा पड़ा. जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी समेत एक सिपाही को एसपी अमित रेणु ने सस्पेंड कर दिया. थाना प्रभारी और सिपाही के खिलाफ ट्रक ड्राइवर ने एसपी से लिखित शिकायत की थी. ट्रक छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी ने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी. ट्रक ड्राइवर का नाम बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि गांव निवासी जितेंद्र यादव है. वह 26 जनवरी को बंगाल से ट्रक पर 10 क्विंटल मछली लादकर मोतिहारी जा रहा था. दूसरे दिन 27 जनवरी को ट्रक डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के समीप पलट गया. ट्रक पर लदे मछली सड़क पर बिखर गया. स्थानीय लोग दो क्विंटल मछली लूटकर ले गए. इस बीच जानकारी पाकर थाना प्रभारी गोपाल महतो सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. सड़क पर गिरे मछली को जब्त कर ट्रक समेत थाना ले गए. ड्राइवर ने मछली समेत ट्रक छुड़ाने की कोशिश की तो 10 हजार रुपए रिश्वत मांगे. जब्त मछली के बारे में कहा कि कोई मछली नहीं है. स्थानीय लोगों ने लूट लिया. ट्रक ड्राइवर ने एसपी से लिखित शिकायत की. जांच करने पर थाना प्रभारी और सिपाही दोषी पाए गए. एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=539140&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp