Giridih : गांडेय प्रखंड के फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह ईदगाह मैदान में स्टार इलेवन क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट नॉकआउट टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो हसनैन अली ने मैच का उद्घाटन किया. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच करमाटांड के असलम इलेवन और पोखरिया के साजिद इलेवन के बीच खेला गया. इसमें असलम इलेवन की टीम ने साजिद इलेवन की टीम को 8 ओवर में 77 रनों का लक्ष्य दिया और रोमांचक मुक़ाबले में असलम इलेवन ने जीत हासिल कर लिया.विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है. इस दौरान जिप सदस्य मुफ्ती सईद, बंटी अली, मुस्तकीम अंसारी, सुलेमान अंसारी, सिराज अंसारी, हनी खान, मो इमरान, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662914&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : गुमशुदा नाबालिग लड़की युवक के साथ बरामद [wpse_comments_template]
गिरिडीह : असलम इलेवन ने साजिद इलेवन को हरा बना विजेता
Leave a Comment