Search

 
 
 

गिरिडीह : सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 
Giridih(Bagodar): एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के सदस्य व गिरिडीह जिलाध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में शिक्षकों ने राज्य के  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की. इस बाबत अपनी मांगों से सबंधित एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें टेट पास सहायक अध्यापकों को सीधे वेतनमान व प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को आकलन परीक्षा पास करने के बाद वेतनमान कि मांग की गई है. इसके अलावे आकलन परीक्षा के आयोजन की मांग, सहायक आचार्य शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संसोधन करते हुए टेट पास सहायक अध्यापकों को सीधी नियुक्ति, सेवा शर्त  नियमावली 2021 में वर्णित बिंदुओं को लागू करने की मांग है. मौके पर सुधीर प्रसाद, रंजीत टाईगर, लखन महतो, देवेंद्र कुमार, श्याम सुन्दर महतो, लखन पासवान, भुनेश्वर महतो, मौलाना इरफान, मनोज महतो, मोहम्मद सलीम अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646928&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : आवेदन व निवेदन के बाद भी पानी के लिए परेशान है जनता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही