Search

 
 
 

गिरिडीह : सहायक अध्यापकों ने किया विधायक आवास का घेराव

 
चुनावी वादों की दिलाई याद, सहायक शिक्षकों को वेतनमान देने की मांग
Giridih : वेतनमान की मांग को लेकर शुक्रवार 30 जून को सहायक अध्यापक संघ ने गांडेय विधायक सरफराज अहमद के आवास का घेराव किया. विभिन्न प्रखंडों से आए सहायक अध्यापकों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर विधायक को ज्ञापन सौंपा और 2019 विधानसभा चुनाव की याद दिलाई. कहा कि चुनाव के वक्त सरकार गठन के 90 दिनों के अंदर वेतनमान देने का वादा किया गया था. लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी सरकार वादा पूरा नहीं कर रही. जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि राज्य के 14 हज़ार से अधिक सहायक अध्यापक सरकारी शिक्षक बनने की योग्यता रखते हैं. सरकार सीधे 50 प्रतिशत शिक्षकों की बहाली में सहायक अध्यापकों का समायोजन करें. संघ ने 2013 व 2016 में टेट पास शिक्षकों को वेतनमान देने की मांग की. मौके पर बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-youth-dies-due-to-lightning/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : वज्रपात से युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही