Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झारखंड में भी हैं अतीक अहमद के किरदार - सरयू राय

Giridih : राष्ट्रीय कोलियरी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड में भी यूपी के डॉन अतीक अहमद के किरदार हैं. कहा कि यूपी में जैसा काम अतीक करते थे वैसा ही काम झारखंड में योगेंद्र तिवारी और प्रेम प्रकाश कर रहे हैं. सरयू राय शनिवार 29 अप्रैल को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार की जिसने भी शिकायत की उसे लगातार धमकियां मिल रही है. राज्य में स्थिति ऐसी है कि निर्दोष को फसा रही राज्य की पुलिस न्यायाधीश के मौखिक हस्तक्षेप के बाद छोड़ती है. [caption id="attachment_623089" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SARYU-SWAGAT-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बुके देकर सरयू राय का स्वागत करते कार्यकर्ता[/caption]

                        राज्य में चल रही है दो सरकार

सरयू राय ने कहा कि राज्य में दो सरकार चल रही है. एक हेमंत की सरकार और दूसरी कांग्रेस की. मुख्यमंत्री का भी सरकार पर नियंत्रण नहीं है. कहा कि जो पावर मुख्यमंत्री का है वह काम कांग्रेस के मंत्री करते हैं. पक्के सबूत के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश का पालन मुख्यमंत्री नहीं करते हैं. सीएम को भय सताता है कि कांग्रेस समर्थन वापस ले लेगी तो सरकार गिर जाएगी. जहां सत्ता जाने का भय हो वहां कोई भी सरकार ईमानदारी से काम नहीं कर सकती.

                 "जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है"

विधायक सरयू राय ने कहा कि रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने सेना की जमीन को भी क्लीन चिट दे दी. डीसी ने दस्तावेज बदलकर सेना की जमीन की भी बिक्री करा दी. लेकिन ईडी ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिलहाल एक कहावत प्रचलित हो रही है कि जो जमीन सरकारी है वह हमारी है. सरकार के संरक्षण में सरकारी जमीन अधिकारी बेचवा रहे हैं. गिरिडीह में भी बहुत ऐसे जमीन को राजनीतिक संरक्षण में बेचवा दिया गया,  यही हाल कोयला का अवैध खनन का है. पुलिस प्रशासन मिलकर कोयले का अवैध कारोबार कर रही है.  मौके पर प्रवक्ता राजेश कुमार, आत्मानंद, उदय शंकर सिन्हा आदि मौजूद थे. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सरयू राय का बुके देकर स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/giridih-illegal-sand-laden-half-a-dozen-tractors-seized/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अवैध बालू लदे आधा दर्जन ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही