Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: डीएवी पब्लिक स्कूल में एटीएल कार्यशाला सम्पन्न

Giridih: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 5 मई को संपन्न हो गया. कार्यशाला में वर्ग 6 से 11 तक के 125 बच्चों ने जोश व उत्साह के साथ भाग लिया. प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने बच्चों की लगन व क्रिएटिविटी पर खुशी जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया. प्राचार्य ने बताया कि यह कार्यशाला एटीएल के उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.बच्चे शुरू से ही तकनीकि शिक्षा को ग्रहण कर शोध के कार्यो में आगे चलकर हिस्सा लेगें. इंचार्ज एनपी सिंह ने बताया कि बच्चों को कंप्यूटर से प्रोग्रामिंग कर मॉडल बनाना, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री-डी प्रिंटिंग, ड्रोन, सेंसर्स आदि विषयों की जानकारी दी गई. आने वाले समर कैंप में बच्चों को अपने प्रोजेक्ट तथा मॉडल पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. एटीएल में शिक्षक की भूमिका तथा पाठ सामग्री विषय पर दो दिवसीय शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है. मौके पर विपिन शर्मा, सुभाष तिवारी, अजीत साहू,नियाज़ खान, आशीष सिन्हा,दीपक कुमार आदि मौजूद थे.                                                                                                                                                                                                                                          यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627930&action=edit">यह

भी पढ़ें:बिरनी : हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही