Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आत्मा कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Advertisement
Advertisement
Giridih : झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के आह्वान पर  विभिन्न मांगों को लेकर आत्मा कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल लगातार आठ दिनों से जारी है. 10 सिंतबर को भी कर्मी जिला कृषि कार्यालय के बाहर हड़ताल पर डटे रहे. मांगों में सात माह का बकाया वेतन का भुगतान और समायोजन शामिल है. कृषि विभाग में कई पद रिक्त हैं, जिसपर समायोजन नहीं हो रहा है. कृषि विभाग में जिला से प्रखंड स्तर तक करीब 70 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं. उन सभी का कार्य आत्मा कर्मी विगत 13 साल से करते आ रहे हैं. कर्मियों ने मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए. 12 सितंबर को रांची में राज्य कृषि मंत्री का घेराव किया जाएगा. 13 सितंबर को राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा. हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित है. किसानों को सरकारी सहायता नहीं मिल रही है. हड़ताल करने वालों में रमेश कुमार, मंजू कुमारी, राजेंद्र राय, मो. इरफान अंसारी, गौतम कुमार सिंह, सुधीर प्रसाद वर्मा, मनोज दास, अविनाश कुमार, कुमार इंद्रजीत शेखर, गोविंद प्रसाद महतो, रजनीश कुमार, अभिजीत चौधरी, राजेश कुमार शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=414871&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युद्ध स्तर पर मॉड्यूलर शौचालयों की हुई सफाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही