Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में कार की टक्कर से ऑटो पलटा, तीन लोग घायल समेत 2 खबरें

 
Bengabad (Giridih) :  बेंगाबाद-मधुपुर मार्ग पर दोरहैया के पास बुधवार को एक कार ने यात्रियों स भरे ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया. दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में चपुआडीह की रहने वाली बेबी कुमारी, साठीबाद फुच्चो की सोनाली देवी और घुठिया निवासी मो. असगर अंसारी शामिल है. दुर्घटना के बाद कार सवार ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए गिरीडीह के निजी अस्पताल में पहुचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया गया कि ऑटो चपुआडीह की तरफ जा रहा था. दोरहैया मोड़ के पास कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. ऑटो पर चालक समेत छह लोग सवार थे.

महिला से दुष्कर्म के आरोपी चौकीदार को पुलिस ने भेजा जेल

Ganwa (Giridih) : गावां थाना पुलिस ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में चौकीदार शंकर साव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. पीड़ित महिला ने गावां थाना में आवेदन देकर चौकीदार शंकर साव पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. बताया गया कि आरोपित चौकीदार को ग्रामीणों ने पकड़कर तीन घंटे तक कमरे में बंद रखा. शिकायत के बाद पहुंची गावां पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-review-meeting-of-drinking-water-and-sanitation-department/">साहिबगंज

: डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही