Search

गिरिडीह : साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जागरुकता रथ रवाना

Giridih : गिरिडीह (Giridih) साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के प्रति लोगों को सावधान करने के लिए एसपी अमित रेणु ने बुधवार 15 जून को नगर भवन से जागरुकता रथ को रवाना किया. यह रथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेगा और लोगों को अपराध के प्रति जागरूक करेगा. एसपी ने जागरुकता रथ रवाना करने के बाद कहा कि साइबर अपराध को लेकर लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा  कि फोन पर किसी को भी अपने बैंक खाता और एटीएम का डिटेल नहीं देना चाहिए. किसी तरह की परेशानी होने पर बैंक से संपर्क करें. कहा कि रथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करेगा. रथ के साथ पुलिस के जवानों ने भी बाइक रैली निकाली और शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया.  मौके पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, डीएसपी संजय राणा सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-axis-bank-atm-machine-stolen-recovered-in-few-hours/">गिरिडीह

: एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन की चोरी,कुछ ही घंटे में बरामद [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//