Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Giridih : जिले में खसरा रुबेला अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी. अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए 11 अप्रैल को झंडा मैदान से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में जिले के आला अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों व स्कूली बच्चे शामिल हुए. झंडा मैदान से निकाली गई रैली रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर, कालीबाड़ी, टावर चौक होते हुए वापस झंडा मैदान पहुंची. रैली में बीएनएस डीएवी स्कूल, मकतपुर हाई स्कूल, जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय, बंगाली बालिका मध्य विद्यालय, मिर्जा गालिब उर्दू मध्य विद्यालय, कमला नेहरू कन्या मध्य विद्यालय, नेताजी सुभाष मध्य विद्यालय समेत अन्य स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. रैली समापन के बाद झंडा मैदान में पत्रकारों से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि 12 अप्रैल से शुरू हो रहे अभियान के तहत जिले के 9 लाख बच्चों को खसरा रुबेला टीकाकरण का लक्ष्य है. रोजाना 30 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है. इसे लेकर बच्चों के अभिभावक किसी तरह का भ्रम में नहीं रहें. खसरा जानलेवा बीमारी है. इससे बचने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है. मौके पर डीसी के अलावा डीडीसी शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगड़ा, सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार, मोहम्मद आजाद, डीपीएम प्रमिला कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604620&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: अभाविप नेता ने डीटीओ कर्मचारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही