Search

 
 
 

गिरिडीह : एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन की चोरी,कुछ ही घंटे में बरामद

 
Giridih: गिरिडीह (Giridih) जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को विगत मंगलवार 14 जून की रात चोर उखाड़ कर ले गए. हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद एटीएम को बरामद कर लिया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. डुमरी के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि ईसरी बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन की चोरी हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और एटीएम को बरामद कर लिया. तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक कार भी जब्त की गई है. सूत्रों ने बताया कि ईसरी बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से खराब था. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया और सफलता भी हाथ लगी. उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में पूरी जानकारी दी जाएगी. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-accused-of-hurting-religious-sentiments-by-posting-falsely-two-arrested-interrogation-underway/">निरसा

: गलत पोस्ट कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप, दो धराये, पूछताछ जारी [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही