Pirtand (Giridih) : पिरटांड़ प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भव मेला 26 सितंबर को लगाया जाएगा. मेली की तैयारी को लेकर 22 सितंबर को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई. बताया गया कि आयुष्मान भव मेला में लोगों की टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, खून की कमी, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से संबंधित जांच की जाएगी. उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी. इस दौरान जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा. इसके लिए लाभुकों को राशन कार्ड व आधार कार्ड लेकर आना है. आभा कार्ड भी बनाया जाएगा, जिसके लिए लाभुक का मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है. दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांगजनों को फॉर्म, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आना है. मेले में परिवार नियोजन से संबंधित जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी. साथ ही. वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी. बीडीओ ने प्रखंड के लोगों से मेले में आकर लाभ लेने की अपील की. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : पिरटांड़ प्रखंड में आयुष्मान भव मेला 26 को
Leave a Comment