की गई लोगों की स्वास्थ जांच, दी गईं दवाएं
Pirtand (GIRIDIH): पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 सितंबर को आयुष्मान भव: मेला का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद, उपप्रमुख महेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मिराज आलम व विधायक प्रतिनिधि ताज हसन ने संयुक्त रूप से किया. आयुष्मान भव: मेला में कई स्टोर लगा कर लोगों की स्वास्य जांच की गई. शिविर में जोसमे आर्म कार्ड के 736 लोगों की जांच की गई, जबकि एनसीडी के 276, टी०बी० के 10, मलेरिया के 102, कुष्ठ के 17 संभावित रोगियों की जांच की गई. इस दौरान 72 लोगों को परिवार नियोजन सामग्री वितरण की गई. इसी दौरान 26 गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण किया गया. कार्यक्रम में 13 दिव्यांग की जांच की गई. मौके पर 24 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. मौके पर पालगंज पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी, खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, चिलगा पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह, बीपीएम सिरित कुमारी, अंशु प्रिय, नीलम शर्मा, शांति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सनातन मंडल, सोहगी कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-meri-mitti-mera-desh-program-organized-in-madhukarpur/">यहभी पढ़ें: बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment