Search

 
 
 

गिरिडीह : पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बाबा दुखहरण नाथ मंदिर - विधायक

 
96 लाख रुपये से होगा निर्माण, विधायक सुदिव्य ने रखी आधारशिला
Giridih : बाबा दुखहरण नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसकी प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है. स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 26 जुलाई को मंदिर क्षेत्र के विस्तारीकरण योजना की आधारशिला रखी. इसमें 96 लाख रुपये खर्च कर मंदिर परिसर में नागरिक सुविधाओं से संबंधित कई तरह के भवन बनाए जाएंगे.

दुखिया मंदिर को पूर्वांचल का सबसे बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनाएंगे : विधायक

अपने संबोधन में विधायक ने दावा किया कि दुखिया मंदिर को पूर्वांचल का सबसे बड़ा टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने संवेदक को आगाह किया कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत उन्होंने यहीं माथा टेककर की थी. उसी समय से दिल में तमन्ना थी कि जीत नसीब हुई तो दुखिया मंदिर को भव्य रूप देने का प्रयास करेंगे. बाबा की कृपा से इस काबिल बना कि दिल की तमन्ना को धरातल पर उतार सकूं. विधायक ने कहा कि पर्यटन मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए और एक करोड़ की राशि मिलेगी.

‘किसी को इसमें चवन्नी देने की जरूरत नहीं’

विधायक ने संवेदक को निर्देश दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एस्टीमेट की कॉपी देकर उसके अनुसार ही काम करें. किसी को इसमें चवन्नी देने की जरूरत नहीं है. विधायक ने कहा कि संवेदक चले जाएंगे पर मंदिर और हम यही रहेंगे. विधायक ने कहा कि मंदिर निर्माण की मॉनिटरिंग स्थानीय ग्रामीण करेंगे. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711172&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मुहर्रम में पत्थरबाजी, आगजनी से निपटने का पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही