Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए बाबूलाल

 
Tisri (Giridih) : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान वह लोकाय और मनसाडीह पंचायत के कई गांवों में गए और लोगों से बात की. बरदौनी गांव में जाकर सड़क दुर्घटना में मृत दो आदिवासी युवकों बुधन हेंब्रम व तालो हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद व चावल दिया. परिवारों को अंत्योदय राशनकार्ड से जोड़ने की बात कही. इसके बाद पनियाय और लपड़ियार, मनसाडीह, जलगोड़ा, खाखोढाब, सागबारी, लेवा आदि गांवों का दौरा किया. जलगोड़ा में आयोजित बैठक में जन समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. पंचायत के लोगों ने बाबूलाल के प्रयास से मनसाडीह मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार की अनुमति मिलने पर उनके प्रति आभार जताया. ज्ञात हो कि बीते दो दिनों से बाबूलाल अपने विधानसभा क्षेत्र में थे. उन्होंने गांवा प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया. मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, अशोक उपाध्याय, प्रमुख राजकुमार यादव, उदय साव, रवींद्र पंडित, सुनील साव, लखिराम हेंब्रम, अनासियस हेंब्रम, सुनील सेठ, नागो यादव, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-barricade-imposed-and-instructions-to-stop-forced-collection-of-donations-2-news-together/">बोकारो

: बैरिकेड लगा जबरन चंदा वसूली पर रोक लगाने का निर्देश समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही