Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाबूलाल का झामुमो पर पलटवार, कहा- चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है

Advertisement
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने गावां में कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Ganwa (Giridih)  : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झामुमो नेता आरोप लगाते फिर रहे हैं कि भाजपा उन्हें परेशान कर रही है. यह सरासर झूठ है. चोरी करेंगे, गड़बड़ी करेंगे तो जेल जाना ही होगा. कोई भी चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है. यदि हेमंत निर्दोष हैं तो उन्हें कोर्ट में साक्ष्य के साथ अपनी बात रखना चाहिए. मरांडी गावां में सड़क व तालाब निर्माण की कई योजनाओं के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. कहा कि जेल तो हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन को भी सांसद रिश्वत कांड में जेल जाना पड़ा था. उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, जिसने सरकार बचाने के लिए झामुमो सांसदों को रुपये दिए थे. सीबीआई जांच में मामले के उद्भेदन के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था. 1975 में खिरोडीह कांड में भी शिबू सोरेन को जेल जाना पड़ा. शशिनाथ झा हत्याकांड में भी वे भागते फिर रहे थे. उस समय भी भाजपा की सरकार नहीं थी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. राज्य के विद्यार्थियों के साथ भी सरकार भारी अत्याचार किया है. पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी विनोद सिंह के घर से छात्रों के एडमिट कार्ड, मोबाइल चैट के दस्तावेज आदि बरामद हुए हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि वहां नौकरी के लिए खरीद-फरोख्त व सौदेबाजी हो रही थी. मोबाइल चैट में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का जिक्र है. वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को चाहिए कि जिस एजेंसी ने 6 लाख बच्चों के साथ भविष्य के साथ खेलवाड़ किया है उस एजेंसी और उसके चैयरमेन पर एफआईआर होनी चाहिए.

इन योजनाओं की रखी आधारशिला

इससे पूर्व मरांडी ने गावां में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले 3 सड़कों, एक तालाब के जीर्णोद्धार सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने सबसे पहले गावां पुरनकी आहार में तालाब जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया. इसके बाद साढ़ा मोड़ से कुम्हैना, मंझने पंचायत के बंगालीबारा से तिलैया के बीच सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. पिहरा में क्षेत्र दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. जमडार में भी सड़क निर्माण की आधारशिला रखी. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव को मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है.

कई लोग भाजपा में हुए शामिल

पिहरा भ्रमण के क्रम में मरांडी माल्डा मंडल भाजपा अध्यक्ष आनन्दी यादव के आवास पर थोड़ी देर के लिए रुके. उनकी उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. भाजपा ज्वाइन करने वालों में पवन गुप्ता, नीतीश कुमार, मथुरा यादव, संदीप कुमार गुप्ता, सुनील मिस्त्री, टुन्नू मिस्त्री, नन्दलाल साव, राजेश गुप्ता आदि शमिल हैं. बाबूलाल ने सभी को अंगवस्त्र देकर पार्टी में स्वागत किया. यह भी पढ़ें : मार्च">https://lagatar.in/consumer-will-get-electricity-bill-on-whatsapp-number-from-march-facility-of-payment-will-also-be-available/">मार्च

से कंज्यूमर को व्हाट्सएप नंबर पर मिलेगा बिजली बिल, भुगतान की भी मिलेगी सुविधा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही