Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल ने धनवार में चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Dhanwar (Giridih) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. वह गुरुवार को धनवार प्रखंड के बरजो पहुंचे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मरांडी बरजो लट्टू बाबा के पास उतरकर क्षेत्र में पदयात्रा की. सार्वजनिक दुर्गा मंडप बरजो में मां दुर्गा के चरणों में माथा टेका. इसके बाद उन्होंने जरिसिंगा पंचायत के नायकडीह सहित कई गांवों का दौरा किया और जनता से वोट देने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा के धनवार नगर अध्यक्ष अमित कुमार, उत्तम कुमार गुप्ता, रमेश कुमार सिन्हा, सुषेन पांडेय, रामेश्वर साहू, महेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राजेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर:">https://lagatar.in/criminals-shot-young-man-in-broad-daylight/">मुजफ्फरपुर:

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही