Search

गिरिडीहः होटल में बैठक कर रहे थे बाबूलाल मरांडी, प्राथमिकी दर्ज, कहा-खाना खा रहे थे

Giridih: गिरिडीह शहर में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बारे बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम शहर के बस स्टैंड रोड में संचालित होटल में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में बुद्धिजीवियों की एक बैठक चल रही थी.
 
बैठक की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैठक पर रोक लगाते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया. हालांकि एसडीएम के कहने के बाद तत्काल बैठक को समाप्त किया गया. 

इधर, होटल से बाहर निकलने के क्रम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये उनके कार्यकर्ता का होटल है और उन्हें खाने पर निमंत्रण दिया गया था. कहा कि कि किसी भी दल के नेता अगर होटल में भी खाना खाने रुकते हैं तो कार्यकर्ता और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो जाती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही