Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी 28 को धनवार से करेंगे नामांकन

 
Gawan (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से 28 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. गावां मंडल भाजपा की बैठक सोमवार को गावां बाजार स्थित बबलू साहा के आवास पर हुई. मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मरांडी के नामांकन की तैयारी पर चर्चा की गई. निर्णय हुआ कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 28 अक्टूबर को खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर मरांडी के नामांकन में भाग लेंगे. विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि नामांकन यात्रा ऐतिहासिक होगी. गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. नामांकन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. बैठक में प्रल्हाद सिंह, मोहन बरर्णवाल, सुनील सेठ, सरयू पासवान, जयप्रकाश राम, पुक्कू सिंह, राजकुमार यादव, बबलू साहा, उदय सिन्हा, कांग्रेस सिंह, पवन सिंह, अनिरुद्ध यादव, अजय कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : हमारा">https://lagatar.in/we-have-no-familyism/">हमारा

कोई परिवारवाद नहीं हैः हिमंता विस्वा सरमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही