Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी ने गावां के काली मंडा मंदिर में की पूजा

 
Gawan (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को गावां पहुंचे. यहां गावां बाजार स्थित काली मंडा मंदिर में वासंतिक दुर्गा पूजा के मौके पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में मत्था टेका. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. यहां से वह प्रखंड के पटना स्थित भाजपा नेता राजेन्द्र चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक जताया. मौके पर जेएसएलपीएस सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी, रामचन्द्र ठाकुर, आशा शर्मा, सरयू पासवान, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, चंद्रशेखर आजाद, ललित पांडेय, विकास जॉनी, पवन सिंह, बबलू साहा, बनारस सिंह, मनोज सिंह, विशाल पांडेय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-removed-encroachers-who-attacked-workers/">धनबाद

: मजदूरों पर हमला करनेवाले अतिक्रमणकारियों को आरपीएफ ने हटाया 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही