Search

 
 
 

गिरिडीह : हादसे में मृत महिला के परिजनों से मिले बाबूलाल, किया आर्थिक सहयोग

 
Gawan (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को गावां प्रखंड के बिरने गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पिछले 17 मई को अवैध माइका खदान में चाल धंसने से मृत दो महिलाओं के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की उन्हें ढांढस बंधाया. उनकी आर्थिक सहायता भी की. मरांडी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं. ज्ञाम हो कि हादसे में मृत महिला के छोटे-छोटे बच्चे हैं. मां के गुजर जाने के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पिता कुछ साल पहले ही बीमारी से चल बसे थे. मरांडी ने परिवार को आर्थिक सहयोग दिया. साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं, हादसे में घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजने की बात कही. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मनोज यादव, श्रीराम यादव, अंकज सिंह, पवन सिंह, विशाल पांडेय, अजीत शर्मा, बब्लू साहा, राजकुमार यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-congress-overshadows-bjp-in-terms-of-social-media-and-views-likes/">लोकसभा

चुनाव : सोशल मीडिया व व्यूज-लाइक के मामले में भाजपा पर कांग्रेस भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही