Search

गिरिडीह : पटना में विपक्षी नेताओं के महाजुटान पर बोले बाबूलाल, सपना देखने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता

हेमंत सरकार में कोयला, पत्थर और जमीन की हो रही लूट 
Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के कोदईबांक गांव में अपने पैतृक आवास पर 23 जून को भाजपा विधायक दल के नेता सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी नेताओं के महाजुटान पर कटाक्ष करते हुए पत्रकारों से कहा कि सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन सिर्फ सपना देखने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता. पटना में जिन विपक्षी नेताओं का जमघट लगा है वे सभी जनता में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. हेमंत सोरेन सरकार के आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला, बालू, पत्थर और जमीन की लूट बदस्तूर जारी है. इस सरकार ने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जो लूट मचाई है, वह किसी से छुपी नहीं है. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. आगामी चुनाव में राज्य की जनता हेमंत सरकार को सबक सिखा देगी. जनसमस्याओं पर सरकार और सरकारी अफसरों के उदासीन रवैए पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि बेलवाना से मनसाडीह जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क मरम्मत के लिए कई बार मैंने संबंधित विभाग और सचिव स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. विभाग और अधिकारी मौन साध रखा है. इसके अलावा उन्होंने गांवा प्रखंड के गदर और कहुवाय के बीच वन विभाग की अड़चन से सड़क निर्माण कार्य बाधित होने का भी जिक्र किया. तिसरी प्रखंड के बेलवाना-मनसाडीह सड़क के बारे में उन्होंने कहा कि पत्थर उत्खनन के कारण यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर दरारें हैं. इस सड़क के मरम्मत के लिए भी सचिव और माइनिंग अफसर को अवगत कराया, लेकिन मेरी बातें नहीं सुनी गई. 30 जून को महाजनसंपर्क अभियान की समाप्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड सचिवालय स्थित सचिव कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इसके अलावा 30 जून को माइनिंग अफसर और खदान संचालक को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क किनारे खूंटा गाड़कर पत्थर खदान की बैरिकेडिंग की जाएगी. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राज्य सरकार आपकी बातों को गंभीरता से क्यों नहीं लेती? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे कई बार राज्य सरकार को पत्र लिख चुका हूं, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया. इसी का नतीजा है कि राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारी सलाखों के पीछे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22 जून को गिरिडीह में संपन्न जनसभा और अन्य कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इससे एक नई ऊर्जा मिली है. प्रेस कांफ्रेस में सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, देवेंद्र गुप्ता,राजू यादव, मदन यादव, सुनील यादव, गोपी रविदास, अनायास हेंब्रम समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677537&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//