Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा गांव निवासी गंगा भुइँया का 18 वर्षीय पुत्र पवन भुइँया ओडिशा में हुए कोरोमण्डल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में घायल हो गया है. वह दैनिक मजदूरी करने चेन्नई जा रहा था कि ट्रेन हादसे का शिकार हो गया. ओडिशा में इलाज के बाद परिजन उसे घर लेते आए हैं. 08 जून को भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और विधायक बाबूलाल मरांडी की ओर से आर्थिक मदद दी. विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि बहुत जल्द बाबूलाल मरांडी स्वयं घायल पवन भुंइया से मुलाकात करेंगे. मौके पर रामचन्द्र ठाकुर, पवन सिंह, श्रीराम यादव, आनन्दी यादव, सोनू हेम्ब्रम, राजेन्द्र चौधरी, अजित पांडेय, ललित पांडेय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661731&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : सदर अस्पताल बना नामी दवा कंपनियों के एमआर व एजेंट का अड्डा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:गिरिडीह : सदर अस्पताल बना नामी दवा कंपनियों के एमआर व एजेंट का अड्डा [wpse_comments_template]
Leave a Comment