Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया दौरा, सुनी समस्याएं

 
Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने तीसरी प्रखंड के नक्सल प्रभावित थानसिंहडीह, शहीद चरकी, बबलबली, नारो टांड़, रंगमतिया इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होनें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकार बदलने तक धैर्य बनाए रखने को कहा. थानसिंहडीह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में गांव-गांव तक बिजली, पुल, पुलिया पहुंची है. यह सिर्फ भाजपा की ही देन है. मौजूदा सरकार के ढाई साल हो गए पर विकास धरातल पर नहीं उतरा. कई मुख्य सड़कों की स्थिति बदहाल है. भाजपा की सरकार में सिर्फ आदेश पर ही सड़कें, पुल पुलिया का निर्माण हो जाता था. लेकिन मौजूदा सरकार में अफसरों की चांदी है. सभी लूटने में लगे हैं. बाबूलाल ने लोगों से कहा कि धैर्य रखें. सूबे में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी. तभी क्षेत्र का विकास होगा. उन्होंने कहा कि रोजगार एक बड़ी समस्या है. लोग पलायन करने को मजबूर हैं. इस मुद्दे को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि राजेश राम, रविंद्र पंडित, मदन यादव, सुनील साह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-dc-held-a-meeting-regarding-law-and-order-in-durga-puja/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही