Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां व धनवार में बाबूलाल की संकल्प यात्रा 6 सितंबर को, तैयारी शुरू

Advertisement
Advertisement

भाजपा की प्रखंड इकाइयों की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

Ganwa/Dhanwar (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की गावां व धनवार में संकल्प यात्रा 6 सितंबर को होगी. पार्टी की प्रखंड इकाइयों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बैठक कर कार्यकर्ताओं को मरांडी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. गावां प्रखंड भाजपा कार्यालय में 22 अगस्त को नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड की 17 पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्देश दिया. यहां डोरंडा दुर्गा मंडप से संकल्प यात्रा शुरू होगी. बैठक में सरयू पासवान, जयप्रकाश राम, श्रीराम यादव, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, कांग्रेस यादव, योगेंद्र प्रसाद, अरविंद गुप्ता, विजय यादव, राजकुमार यादव, देवनंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे.
वहीं, धनवार में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया. संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए पंचायतवार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में सुनील अग्रवाल, धनवार सांसद प्रतिनिधि उदय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-posting-of-bengabad-police-station-will-be-done-after-the-instructions-of-the-election-commission/">गिरिडीह

: चुनाव आयोग के निर्देश के बाद होगी बेंगाबाद थानेदार की पोस्टिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही