Search

 
 
 

गिरिडीह : सरिया प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू निकला भाजपा कार्यकर्ता का हत्यारा- एसपी

 
Giridih : गिरिडीह शहर के अलकापुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनिल यादव की हत्या उसके पड़ोसी बैजू रविदास ने भुजाली से मार कर की थी. बैजू रविदास सरिया प्रखंड कार्यालय में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत है. पुलिस ने बुधवार की सुबह बैजू रविदास को गिरफ्तार कर लिया है. बैजू ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भुजली और शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त आरोपी की स्विफ्ट डिजायर का (jh10 ck 4080) को बरामद कर लिया है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बुधवार की शाम दी. उन्होंने बताया कि अनिल यादव का शव 6 अगस्त को पीरटांड़ के खोखरा मोड़ के पास से बरामद किया गया था. मामले में पीरटांड़ थाना में कांड संख्या 18/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसपी ने डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले की जांच का आदेश दिया था. अनिल यादव मूल रूप से तिसरी का रहनेवाला था. एसपी ने बताया कि अनुसंधान में अनिल का पड़ोसी बैजू रविदास ही हत्यारा निकला. दोनों के बीच 5 लाख रुपए की लेन-देन का पुराना विवाद चल रहा था. एसपी ने बताया कि बैजू रविदास ने मंगलवार को अपने आवास पर अनिल की हत्या भुजली से मारकर कर दी. इसके बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से उसे खोखरा मोड़ के पास ले जाकर फेंक दिया था. एसपी ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम गिरिडीह आ रही है. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-efforts-are-paying-off-a-child-missing-from-sahibganj-for-10-years-was-freed-from-delhi/">सीएम

का प्रयास ला रहा रंग, साहिबगंज से 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली से कराया गया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही