Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बगोदर विधायक ने सिविल सर्जन से की मुलाकात, रखी मांगें

Advertisement
Advertisement
Giridih : बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने 8 सितंबर को सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा से मिलकर ट्रामा सेंटर निर्माण की मांग की. कहा कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में जीटी रोड पर अक्सर हादसे होते हैं. सड़क हादसे को देखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाना जरूरी है. सीएस ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द इस दिशा में पहल की जाएगी. विधायक ने सिविल सर्जन को अस्पताल परिसर में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट जल्द शुरू करने को कहा. सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि टेक्नीशियन की ट्रेनिंग और संसाधन जुटाना अभी बाकी है. ट्रेनिंग पूरा होने और संसाधन जुटते ही यूनिट शुरू किया जाएगा. विधायक के साथ सिविल सर्जन से मुलाकात करने भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी गए थे. उन्होंने सदर अस्पताल तथा चैताडीह मातृत्व स्वास्थ्य केंद्र में भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413186&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवरी व गावां प्रखंड में चिकित्सक पदस्थापित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही