Search

 
 
 

गिरिडीह : शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा बकरीद

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिले में बकरीद पर्व (ईद उल अजहा) शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है. मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह के वक्त नमाज अदा की गई. गिरिडीह शहर के बरवाडीह, भंडारीडीह, पचंबा, बिशुनपुर, स्टेशन रोड, बुढ़ियाखाड़ स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाज के बाद सभी एक एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. बकरीद त्योहार को लेकर 8 जुलाई को बाजार गुलजार रहा. बाजार में टोपी, रुमाल, कपड़े, इत्र, जूते-चप्पल और श्रृंगार के सामान खूब बिके. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था, पुलिस अलर्ट [caption id="attachment_353854" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bakrid-giridih-security-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> पद्म चौक पर तैनात रैप और पुलिस जवान[/caption] बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में रैप जवान तैनात किए गए हैं. शहर के पद्म चौक, बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार, भंडारीडीह और पचंबा में रैप के जवानों की तैनाती की गई है. पुलिस के वरीय पदाधिकारी कंट्रोल रूम से नजर रख रहे हैं. डीएसपी संजय राणा ने शहर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352978&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही