Giridih : तिसरी थाना परिसर में 24 जनवरी को सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर रोक रहेगी. विसर्जन के दौरान डीजे बजाने, शराब के नशे में जुलूस में शामिल होने, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा कि किसी भी पूजा पंडालों में डीजे साउंड बजने पर पर जब्त कर लिया जाएगा. बैठक में बीडीओ संतोष प्रजापति, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, सुदर्शन बिन,मंटू शर्मा, पिंकेश सिंह, किशुन यादव, किशोरी साव, मो. मुस्तकीम, मो. कादिर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=535919&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : केंद्रीय कारा में बंद इनामी नक्सली की तबीयत खराब, सदर अस्पताल में इलाज [wpse_comments_template]
गिरिडीह : सरस्वती पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर रोक

Leave a Comment