Ranchi : गिरिडीह जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कई दुकानों ने सितंबर माह के राशन का वितरण नहीं किया है.जिसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी की गयी है. जिसके बाद मामला जिले के खाद्य,सार्वजनिक वितरण एंव उपभोक्ता विभाग तक भी पहुंचा. इसके बाद विभाग ने जिला के सभी 13 प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है. विभाग के निर्देश के बाद जिले के जिन जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई हैं, वैसे 18 डिलरों को निलंबित किये जाने की सूचना है.साथ ही कई अन्य जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरूद्व जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/additional-police-force-deployed-in-ranchi/">रांची
में की गई अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
29 दिसंबर को धनबाद के लोगों को देंगे योजनाओं की सौगात
में की गई अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
सितंबर का राशन नहीं मिला लाभुकों को
मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के 100 से अधिक जन वितरण प्रणाली की दुकानों में सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किया गया है. जबकि जिले को सितंबर माह में 10745.672 मीट्रिक टन खाद्यान्न का आवंटन किया गया था. राशन वितरण में की गयी अनियमितता को लेकर विभाग के द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.जिन प्रखंडों में राशन वितरण नहीं किया गया है, उन प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-will-give-gift-of-schemes-to-the-people-of-dhanbad-on-december-29/">मुख्यमंत्री29 दिसंबर को धनबाद के लोगों को देंगे योजनाओं की सौगात
Leave a Comment