Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में बैंककर्मी की मौत, 3 घायल

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना बेंगाबाद–चतरो पथ पर पारडीह मोड़ के समीप हुई. यहां दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक पर सवार बैंक कर्मी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यूनियन बैंक के कर्मी रामप्रसाद सिंह की स्थिति चिंताजनक थी आनन- फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दो अन्य घायल हथबोर के रहने वाले बताए जाते हैं. बताया गया कि रामप्रसाद सिंह यूनियन बैंक की चकाई शाखा में पदस्थापित थे. वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे. तभी पारडीह मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक उनकी बाइक टकरा गई. वहीं, बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा पथ पर मुंडराडीह के समीप हुई दूसरी सड़क दुर्घटना में छोटकी खरगडीहा पंचायत के दुबेडीह निवासी युवक सुशील कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. यह भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/fire-breaks-out-at-ntpc-north-karnapura-power-plant-in-chatra/">चतरा

के NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही