Search

 
 
 

गिरिडीह: लूटपाट के दौरान बैंक मित्र को अपराधियों ने मारी गोली

 
GIRIDIH: गिरिडीह में अपराधियों ने सोमवार को लूट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही बैंक मित्र को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना सोमवार की दोपहर जिले के सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड में हुई है. जानकारी के मुताबिक अपराधी बाईक पर सवार थे. घायल बैंक मित्र का नाम विश्वनाथ यादव है. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधियों ने कितनी राशि की लूट की है. बताया जाता है कि विश्वनाथ यादव बैंक ऑफ इंडिया का बैंक मित्र है. केशवारी में उसका ग्राहक सेवा केंद्र है. सोमवार को वह बैंक से रूपये की निकासी कर अपने सेंटर पर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे लूटपाट करनी शुरु कर दी. विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.  घटना की सूचना मिलने के बाद  पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. उधर, गोली लगने के बाद विश्वनाथ यादव को सरिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया.

घायल बैंक मित्र को देखने पहुंचे विधायक

अपराधियों द्वारा लूटपाट के दौरान बैंक मित्र को गोली मारे जाने की सूचना मिलने के बाद बगोदर के विधायक विनोद सिंह सरिया स्थित नर्सिंग होम पहुंचे. उन्होंने घायल बैंक मित्र विश्वनाथ यादव से बात की. साथ ही नर्सिंग होम के चिकित्सकों से बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही