Search

 
 
 

गिरिडीह : स्कूली बच्चों के खाता खोलने में बैंक लापरवाह- विधायक

 
Giridih : बेंगाबाद प्लस टू हाई स्कूल में 6 अगस्त को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी के मुख्य अतिथि जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद थे. गोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य भी उपस्थित थे. गोष्ठी में बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, पुस्तक वितरण, 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना  टीकाकरण समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई. गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बैंक प्रबंधक स्कूली बच्चों के खाते खोलने में लापरवाही बरत रहे हैं. इसकी शिकायत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से की जाएगी. बेंगाबाद प्रखंड में कुल 22 हजार स्कूली बच्चों के बैंक खाते खोलने हैं. अब तक केवल 12 हजार बच्चों के ही खाते खुले हैं. स्कूली बच्चों के लिए खाते खुलने जरूरी है. बगैर खाते के बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोलेश्वर दास ने कहा कि कोरोना काल की एमडीएम का वितरण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के आधार पर होगी. इसका निर्णय सभी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिया जाएगा. मौके पर बीपीओ केडी सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष नुनूराम किस्कू, भुवनेश्वर रविदास, मो. फखरुद्दीन समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही