Search

गिरिडीह : किसानों का केसीसी लोन जल्द पास करें बैंक- बीएओ प्रभारी

Ganwa (Giridih)  : गावां प्रखंड कार्यालय  सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक बुधवार को बीएओ प्रभारी प्रदीप राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायती राज्य पदाधिकारी संजय कुमार, एलडीएम नारायण महंती सहित सभी बैंक के शाखा प्रबंधक शामिल हुए. इस दौरान बैंक से संबंधित सभी प्रायोजित योजना केसीसी, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना आदि की प्रगति पर चर्चा की गई. बीएओ प्रदीप राम ने सभी बैंक प्रबंधकों से कहा कि केसीसी लोन के तहत छोटे-छोटे किसान आते हैं. उनके लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निबटाएं. इसके साथ ही किसानों से केसीसी लोन रिकवरी करने का भी निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp