Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बासोनी हांसदा व रोजन अंसारी बने आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

Giridih : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी  झारखंड में सांगठनिक मजबूती में जुट गई है. विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में गिरिडीह जिले में भी संगठन का विस्तार किया गया है. बासोनाी हांसदा और रोजन अंसारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने 10 फरवरी को दी. जिम्मेवारी सौंपे जाने पर बासोनी हांसदा ने बताया कि जिले में संगठन निर्माण उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी. पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसपर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगी. रोजन अंसारी ने बताया कि संगठन निर्माण के बाद जनमुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी. [caption id="attachment_550678" align="aligncenter" width="238"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/rozan-ansari-238x300.jpeg"

alt="" width="238" height="300" /> आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी[/caption] जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत प्रदेश कमेटी के प्रति आभार जताया है. दोनों को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जाने पर पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, आशीष भदानी, राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, निर्मल प्रसाद महतो, सीताराम महतो, राजेश महतो, तेज नारायण महतो, लक्ष्मण ठाकुर, दानिश आलम, गणेश यादव समेत आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550081&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, कार्यक्रम में लेंगे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही