Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बीडीओ व सीओ ने किया बूथों का निरीक्षण समेत गावां की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Ganwa (Giridih) : लोकसभा चुनाव को देखते हुए गांवा के बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन ने गुरुवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, आवागमन के लिए सड़क आदि की सुविधा को लेकर बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में वोट डालने आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पंचायत सचिव व बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सीओ ने कहा कि सभी बूथों पर व्यवस्था का आकलन कर सबकुछ दुरुस्त किया जा रहा है.

सुपरवाइजरों को बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई. बीडीओ ने सभी सुपरवाइजरों को बूथों पर मुलभूत सुविधा, मतदाता सूची, पोस्टल वोटिंग, सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व, मतदान केंद्र, रूट चार्ट समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि बीएलओ अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाएं. सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि मतदान का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं के बीच जाकर जागरूकता लाना है. मौके पर थाना प्रभारी महेश चंद्रा, गोपाल कुमार, अनिल कुमार, बसंत साव, स्यामूल मुर्मू, सतीश चौधरी, कार्तिक विश्वकर्मा समेत सभी बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-madhu-kumari-the-new-bdo-of-agyarkund-block-took-charge/">धनबाद

: एग्यारकुंड प्रखंड की नई बीडीओ मधु कुमारी ने कार्यभार संभाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही