Search

 
 
 

गिरिडीह : विस चुनाव को लेकर बीडीओ-सीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

 
Gawan (Giridih) : गावां के बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने राज्य के निर्वाचन विभाग के निर्देश के आलोक में एक जुलाई से शुरू होने वाले मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा की. सीओ अविनाश रंजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के भवन में परिवर्तन समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा. विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नागेश्वर यादव, श्रीराम यादव, मरगूब आलम, अशोक मिस्त्री, आनन्दी यादव, वहाब खान, सोनू कुमार, शिवनारायण राउत आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-roamed-the-city-on-bike-took-stock-of-the-works-of-the-municipal-council-2-news-including/">साहिबगंज

: बाइक से शहर में घूमे डीसी, नगर परिषद के कार्यों का लिया जायजा समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही