Search

 
 
 

गिरिडीह : गांधी जयंती पर स्वच्छता पदयात्रा में शामिल हुए बीडीओ-सीओ, लगाया झाड़ू

 
Gawan (Giridih) : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड मुख्यालय में गांधी जयंती पर स्वच्छता पदयात्रा निकाली गई. इसका उद्देश्य बापू के स्वच्छता संदेश के प्रति लोगों में जागरूकता लाना था. पदयात्रा में बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन भी शामिल हुए. उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर झाड़ू लगाया और लोगों को भी अपने घर  व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. अभियान में पीएचईडी के जेई जीतेंद्र कुशवाहा व जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी भी शामिल हुए. स्वच्छता ही सेवा के बैनर तले स्वच्छता पदयात्रा प्रखंड मुख्यालय से निकल कर गावां बाजार तक गई और पूरे रास्ते की सफाई की गई. बीडीओ ने लोगों से बापू के विचारों को अपनाने का आह्वान किया. मौके पर बीएओ प्रदीप राम, बीपीआरओ संजय कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, जीतू राम,  मेवालाल राजवंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : भागलपुर:">https://lagatar.in/loot-of-rs-5-lakh-from-rice-businessman-in-broad-daylight/">भागलपुर:

चावल कारोबारी से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही