Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बेंगाबाद में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने मुखिया के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीओ मो. कयूम अंसारी ने प्रखंड के सभी 25 पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. बीडीओ मो कयूम अंसारी ने बताया कि पंचायत चुनाव में जीत कर आने वाले ज़्यादातर मुखिया नए हैं. सभी को सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी ज़रूरी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ पेंशन, मनरेगा और 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं सबसे महत्वपूर्ण है. योजना के क्रियान्वयन को लेकर मुखिया हों गंभीर बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से ही जनता को इसका लाभ मिल सकेगा. योजनाओं की स्वीकृति से लेकर क्रियान्वयन में मुखिया की अहम भागीदारी होती है. इसलिए मुखिया को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जागरूक और गंभीर रहना होगा. बैठक में मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों से जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देकर जनता तक लाभ पहुंचाने को कहा गया. बैठक में चपुवाडीह के मुखिया मो शमीम, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, बासुदेव महतो, बासुदेव सिंह, नुनूराम मुर्मू, विजय सिंह, सुधीर रजवार, महेंद्र रविदास, राजेंद्र वर्मा, राज कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव सहित कई अन्य मुखिया मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही