Search

 
 
 

गिरिडीह: एमआर टीकाकरण केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण

 
Ganwa (Giridih): प्रखंड के विभिन स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रूबेला व खसरा का टीकाकरण कार्य चल रहा है. माल्डा हाई स्कूल व उर्दू विद्यालय नगवां में 27 अप्रैल को टीकाकरण केंद्र का बीडीओ महेंद्र रविदास ने निरीक्षण किया. स्कूल के बच्चों ने टीकाकरण अभियान में स्वेच्छा से टीका लिया. बीडीओ ने बताया कि खसरा और रुबेला संक्रामक बीमारी है जो बड़ी आसानी से फैलती है. इसलिए हमें अपने बच्चों को टीका जरुर दिलवाना चाहिए. 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा. ताकी इसके बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके और टीका लिए बच्चों को यह बीमारी नहीं हो. टीका पूर्णत: सुरक्षित है इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है. लक्ष्य है कि एक भी बच्चा टीके से वंचित न हो. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620630&action=edit">यह

भी पढ़ें:आरक्षण, नियोजन व स्थानीय नीति के सवाल पर हेमंत सरकार कर रही राजनीति : सुदेश महतो  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही