Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरिया डीएवी स्कूल में मधुमक्खियों ने डाला डेरा

Sariya (Giridih) : गिरिडीह जिले के सरिया नगर पंचायत स्थित एसआरके डीएवी स्कूल के छत पर मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा है. मधुमक्खियों को देखकर स्कूली बच्चे व अभिभावक डर व्याप्त है. जहां मधुमक्खियों का छत्ता है ठीक उसके नजदीक स्कूल भवन की खिड़की है. हो सकता है कभी मधुमक्खी खिड़की होकर भवन में जाकर बच्चों को डंक मार दे. स्कूल प्रबंधन मधुमक्खी के छत्ता को रोज देखता है. बावजूद इसके हटाए जाने की कोशिश नहीं की जा रही है. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन मधुमक्खियों को हटवाने की कोशिश करे. नहीं हटाए जाने पर यह किसी दिन बच्चों को डंक मार देगी. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों किसी काम से स्कूल आए कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था. इसके अलावा स्कूल परिसर में मां काली मंदिर भी है, जहां सुबह-शाम भक्त पूजा करने आते हैं. भक्तों में भी मधुमक्खियों को लेकर डर बना हुआ है. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर स्कूल के शिक्षक इन्द्रेश चौबे ने बताया कि मधुमक्खियों को भगाने के प्रयास कई बार किए गए. भगाते समय सभी भाग जाती है, फिर तीन चार दिनों बाद छत्ता लगा देती है. इसे तत्काल हटाने की कोशिश फिर किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633819&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: मायुम ने अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत किया भोजन वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही