Search

गिरिडीह : पोषण प्रदर्शनी में बताया गया मोटा अनाज का लाभ

मोटा अनाज कई बीमारियों को कर सकता है दूर : प्रखंड प्रमुख

Ganwa (Giridih). : गावां प्रखंड मुख्यालय में 26 सितंबर को बाल विकास परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन कर मोटा अनाज के उपयोग को प्रोत्साहन दिया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी मुख्य अतिथित के रुप में उपस्थित थीं. कार्यक्रम में सेविका व सहायिका द्वारा मोटा अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई. उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सराहना की. मौके पर प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है. इन अनाजों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये हमारी दैनिक कैलोरी की मात्रा को पूरा करते हैं. इसके उपयोग से हम रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों को दूर रखते हैं. कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करने में सहायक मोटे अनाजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है.

विकलांग हो रहे बच्चों के चिकित्सा की उठी मांग

कार्यक्रम में जिप सदस्य पवन चौधरी ने पसनौर में जन्म के दस वर्षों बाद विकलांग हो रहे बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की मांग की. इसपर बीडीओ ने एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ पहल करने का भरोसा दिलाया. पंसस अकलेश यादव ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र को नियमित रूप से खुलवाने की मांग की. मौके पर सीओ अविनाश रंजन, बीडीओ महेंद्र रविदास, जिप सदस्य पवन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, पर्यवेक्षिका आरती कुमारी, अनिता यादव, मुखिया कन्हाई राम, रूपाश्री सिंह, अमित कुमार, पंसस उमेश साव, अकलेश यादव, पिंटू कुमार, सेविका संजू देवी, गुलशन आरा, बीपीआरओ संजय कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यह

भी पढ़ें:  देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp