Search

 
 
 

गिरिडीह : चुनौतियों का सामना करना ही बेहतर पुलिसिंग : एसपी

 
Giridih : जिले के पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान शाहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया. कार्यक्रम में एसपी अमित रेणु सहित तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया. एसपी अमित रेणु ने कहा कि गिरिडीह ही नहीं बल्कि पूरा देश पुलिस संस्मरण दिवस मना रहा हैं. पुलिस सेवा में आने वाले सभी अधिकारियों और जवानों में देश के प्रति आपने प्राणों को न्योछावर करने का जज्बा होता है. उन्होंने कहा कि राज्य और जिला में पुलिस के सामने अलग-अलग चुनौतियां होती हैं, लेकिन वे सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं. चुनौतियों का सामना करना ही बेहतर पुलिसिंग है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को आतंकवाद का सामना करना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार गिरिडीह के पुलिस कर्मियों को नक्सलवाद की समस्या का सामना करना पड़ा है. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा, डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-abvp-staged-a-protest-demanding-the-dismissal-of-the-warden-of-the-old-age-home/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : वृद्धाश्रम की वार्डन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर एबीवीपी ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही