Search

 
 
 

गिरिडीह : शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव

 
Giridih : इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीद दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक से भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक युवा अधिकार मार्च निकाला गया. भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मौके पर भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि फासीवादी ताकतें देश की क्रांतिकारी विरासत को धूमिल करने की कोशिश में लगी है. संविधान को कुंद कर लोकतंत्र की जड़ें कमजोर की जा रही है. अधिकार मार्च में अखिलेश राज, कमरुद्दीन अंसारी, ताज हसन, प्रदीप यादव, पप्पू खान, मनोज यादव, धीरेंद्र कुमार राणा, संदीप कुमार राणा, मुकेश यादव, संजय कुमार, अजय यादव, एकराम समेत इंकलाबी नौजवान सभा के दर्जनों सदस्य शामिल हुए.

मधुबन में मना शहीद दिवस

[caption id="attachment_588315" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/saheed-diwas-300x226.jpeg"

alt="" width="300" height="226" /> रैली में शामिल मजदूर संगठन समिति के सदस्य[/caption] पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन के शहीद सत्यनारायण भट्टाचार्य मैदान में मजदूर संगठन समिति ने शहीद दिवस मनाया. मौके पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव अमर रहे के नारे लगे. सुबह 10 बजे शहीद सत्यनारायण भट्टाचार्य मैदान से रैली निकाली गई, जो पुरनीटांड़ होते हुए बैंक रोड के रास्ते पुन: सत्यनारायण भट्टाचार्य मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. समिति के सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया. शहीदों के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अजीत राय, मनोज कुमार, द्वारिका राय, सूरज तुरी, अनिल किस्कू, मंशु हांसदा, कैलाश सिंह, रूपलाल महतो, चिरंजीवी महतो समेत समिति के सैकड़ों सदस्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=587860&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो की पंचायत कमेटी गठित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही